बरूराज मोतीपुर: व्यवसायी पर फायरिंग ,भाग कर बचाई जान ,कई चक्र गोलियां चलाये जाने की बात सामने आ रही है।
बरूराज थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव में तिवारीइंटरप्राइजेज के संचालक विक्की कुमार पर कुछ लोगों ने गोलीचला दी।उन पर कई चक्र गोलियां चलाई जाने की बातसामने आ रही है।गोली से दीवार में लगे करकट में छेद बन गया।हालांकि इस घटना में विक्की कुमार बाल बाल बच गए।घटना उसे समय हुई जब भी अपने मुर्गी फार्म पर थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बुलेट जब्त किया।