बाढ़: बाढ़ रेलवे स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस की जंजीर खींचकर ट्रेन को 6 मिनट तक रोका, यात्री हुए परेशान
Barh, Patna | Jul 10, 2025 बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उस समय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा जब गुरुवार को स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर सुबह 8:47 पर बाढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची और जैसे ही ट्रेन खुली असामाजिक तत्वों ने बेवजह ट्रेन का जंजीर खींच दिया। जिसके कारण साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म पर लगभग 6 मिनट तक रुकी रही जब तक तकनीशियन द्वारा उसे ठीक नहीं कर दिया गया।