देहरादून: राज्यपाल ने देहरादून मिलिट्री हॉस्पिटल में धराली आपदा में घायल जवानों का कुशलक्षेम जाना
शुक्रवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह ने देहरादून मिलिट्री हॉस्पिटल में जाकर धराली आपदा के दौरान घायल हुए सेवा के जवानों से मुलाकात की और उनके कुशलक्षेम जाना वही राज्यपाल ने भारती जवानों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके निष्ठा हिम्मत और साहस की सराहना की