बबेरू: मरका गांव में अज्ञात कारणों से एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, सीएचसी में कराया भर्ती
Baberu, Banda | Nov 25, 2025 मरका गांव निवासी रामलखन पुत्र रामलाल उम्र करीब 33 वर्ष यह आज मंगलवार को समय करीब 2:00 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो परिजनों के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।