जगतपुरा-बेदानी मुख्य पथ पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कमलकेडिया गांव में सोमवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक बाइक पर सवार भाई -बहन की मौत हो गई। एक मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी जख्मी हो गए। उनका इलाज किया जा रहा है। दोनों की डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दी गई है।