उदयपुर जिले के वल्लभनगर में सगरवंशी माली समाज चौखला के तत्वावधान में 14वीं क्रिकेट प्रतियोगिता एमपीएल का भव्य आगाज हुआ। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार वल्लभनगर खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी थे। क्रिकेट कमेटी अध्यक्ष उदय लाल माली, सह अध्यक्ष रमेश माली मौजूद थे।