जमुआ-चतरो मुख्य मार्ग स्थित जालखरीयोडीह में गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।