हुलासगंज: हुलासगंज सहित जिले के विभिन्न थानों में देर शाम तक चला सघन वाहन जाँच अभियान, 87,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्ती बरते जाने और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के आदेश के आलोक में हुलासगंज सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा देर शाम तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न वाहनों के कागज पतर सहित अवैध समानों की जांच की गई। शनिवार शाम करीब 7 बजे जानकारी दी।