बदनावर में शनिवार को जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने अपने आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर भगवान की प्रतिमा का मनमोहक श्रृंगार किया गया और नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। उत्सव में शामिल होने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे।