कल्याणपुर: एसपी ने किया चकमेहसी थाने का वार्षिक निरीक्षण
समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मंगलवार को चकमेहसी थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। एसपी ने थाने की साफ सफाई,हवालात आदि का जायजा लिया।वही गुंडा पंजी, गश्ती पंजी आदि की अद्यतन जानकारी ली।इसके साथ ही थाने के लंबित कांडों की समीक्षा की।मौके पर सदर 2 डीएसपी संजय कुमार,इंस्पेक्टर नीरज तिवारी,थाना अध्यक्ष मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।