मिर्ज़ापुर: 12 मार्च को अपहरण हुई नाबालिक लड़की को जिगना रेलवे स्टेशन से जिगना पुलिस ने किया बरामद, अपहरणकर्ता अभी भी फरार है
जिगना थाना क्षेत्र के बरी दुबे गांव निवासी सभा शंकर पुत्र कन्हैयालाल दुबे ने 12 मार्च को अपनी 17 वर्षीय बेटी अर्पिता के अपराहन का मामला दर्ज कराया था प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के किहुनी कला गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ छोटू पुत्र कमला शंकर तिवारी को नामजद किया था। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे जिगना रेलवे स्टेशन से जिगना पुलिस ने नाबालिक को बरामद कर लिया।