जहाजपुर बस स्टैंड स्थित एसबीआई बैंक में मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला के 25 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जहाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली आशा शर्मा बैंक से 25 हजार रुपए की नकदी निकालने के बाद बैंक में अपना काम कर रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर उनके पास रखी नकदी पार कर दी।