इंदौर: महिला से ₹12 लाख की ठगी का मामला, इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बदमाश को दुबई जाने से पहले चेन्नई एयरपोर्ट से पकड़ा
Indore, Indore | Mar 1, 2025 क्राइम ब्रांच की साइबर हेल्पलाइन में सॉफ्टवेयर डेवलपर इंदौर निवासी फरियादी महिला ने डिजिटल अरेस्ट के नाम से ऑनलाइन ठगी की शिकायत की थी जिसमें उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 25 मई 2024 को उनके पास अनजान नंबर से फ़ोन आता है और उन्हें बताया जाता है की उनके नाम से एक पार्सल कस्टम में रिजेक्ट हुआ है, और इसी तरह धमका कर युवती से 12 लाख से अधिक की राशि ठग ली