*चिताखारों के जरूरतमंदों को कंबल दिए* खबर मंत्र संवाददाता बिरनी गिरिडीह *बिरनी:* बिरनी प्रखंड के चिताखारों गांव में कांग्रेस के निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष इतवारी वर्मा के नेतृत्व में आदिवासी गरीब परिवारों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाना रहा।