महरौली: जेएनयू कैंपस में तेंदुआ देखे जाने से छात्रों में दहशत, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर की पैरों की जांच
जेएनयू कैंपस में तेंदुआ दिखने की खबर से स्टूडेंट्स में दहशत है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्टूडेंट्स को हॉस्टल के अंदर रहने और जंगली इलाके से दूर रहने की सलाह दी है। 5 सितंबर शुक्रवार को तेंदुआ दिखने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैरों के निशानों की जांच की, लेकिन बारिश की वजह से ये निशान धुल गए हैं, इसलिए तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो सकी