मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बाघ का वीडियो आज शनिवार की शाम 6 बजे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाघ अपनी राजसी और निर्भीक चाल में चलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसने पर्यटकों के बीच जबरदस्त रोमांच पैदा कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो कान्हा भ्रमण पर आए पर्यटकों द्वारा कैमरे में कैद किया गया है। वीडियो मे