बीसलपुर: बबुरा गांव में सफाई कर्मचारी ना पहुंचने पर ग्रामीणों को नालियों की साफ-सफाई करने पर मजबूर होना पड़ा
बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बबूरा के ग्रामीणों ने आज मंगलवार को शाम 5:00 बजे आरोप लगाया है उनके गांव में केयर टेकर लंबे समय से ना आने के चलते सामुदायिक शौचालय बंद चल रहा है और गांव की महिलाएं खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर है वहीं सफाई कर्मचारी के गांव ना आने से ग्रामीण नालियों में भरी गंदगी खुद सफाई कर रहे हैं