गोला: बड़हलगंज इलाके में कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 किशोर गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर; कार बरामद
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में बाईपास रोड, बाछेपार के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।