कोल: बारहद्वारी पर धूप में विद्युत लाइन ठीक करते समय बेहोश होकर सीढ़ी से गिरा विद्युतकर्मी, इलाज के लिए लाया गया जिला अस्पताल
Koil, Aligarh | Jun 8, 2024 बारहद्वारी पर धूप में विद्युत लाइन ठीक करते समय विद्युत कर्मी अचानक सीढ़ी से नीचे गिर पड़ा। सीढ़ी से गिरता देख क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और बेहोश अवस्था में विद्युत कर्मी को जिला अस्पताल ले आए जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों द्वारा विद्युत कर्मी को धूप के चलते बेहोश होकर जमीन पर गिरना बताया गया है तो दूसरी ओर विद्युत कर्मी का इलाज अस्पताल में जारी है।