कोल: पेंट करते समय बिजली की लाइन से झुलसा, मजदूर इलाज के दौरान हुई मृत्यु, मामला थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | Jun 8, 2024 घर में पेंट कर रहे मजदूर घर के ऊपर से जा रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से मजदूर बुरी तरह झुलस गया। मजदूर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मजदूर की मृत्यु हो गई। इस संदर्भ में मजदूर की पत्नी के द्वारा शनिवार करीब 5:00 बजे संबंधित थाने में मकान मालिक के खिलाफ शिकायत की है।