कोल: जमालपुर में दर्जी की बेटी ने NEET की परीक्षा पास कर लहराया परचम, हर जगह हो रही चर्चा
Koil, Aligarh | Jun 8, 2024 जमालपुर की रहने वाली एक दर्जी की बेटी ने NEET में शानदार प्रदर्शन कर परीक्षा पास की है। NEET की परीक्षा पास करने वाली युवती का नाम अल्फिया इरफान खान हैं और वह जमालपुर की रहने वाली है। अल्फिया के पिता दर्जी का काम करते हैं और परिवार की आर्थिक हालात बहुत अच्छी नही है। अल्फिया को NEET की परीक्षा में 691 अंक प्राप्त हुए हैं और देश भर में उनकी रैंक 4260 है।