खलारी: केडीएच परियोजना में हिटाची उत्खनन मशीन का हुआ शुभारंभ
खलारी के सीसीएल एनके एरिया की केडीएच परियोजना में शुक्रवार दोपहर 3 बजे कोयला उत्पादन को गति देने के लिए 12 क्यूबिक मीटर क्षमता वाली अत्याधुनिक हिटाची उत्खनन मशीन का विधिवत पूजन-अर्चन कर उद्घाटन किया गया। यह मशीन टाटा हिटाची कंपनी द्वारा आपूर्ति की गई है और यह अत्याधुनिक डिजिटल व हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस है।