खलारी: खलारी में ब्रह्माकुमारी संस्था का नशा मुक्त भारत अभियान, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
खलारी स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था भारत सरकार के महत्वाकांक्षी नशा मुक्त भारत अभियान में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है। संस्था लगातार जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श और पुनर्वास के माध्यम से लोगों को नशे की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, सोमवार दोपहर 3 बजे से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुमला द्वारा राजयोगिनी शांति दीदी...