कुर्साकांटा के ऐतिहासिक धर्मस्थल सुन्दरनाथ धाम मंदिर में माघ माह के दूसरे मक्कर पर मंदिर में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर समिति के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर में जहां 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया वहीं दो सौ बच्चों का मुंडन संस्कार भी किया गया।