शाहजहांपुर: सिधौली पुलिस ने 5 गैर जमानती फरार वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में न्यायालय द्वारा फरार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में चलाया जा रहे अभियान के अंतर्गत सिधौली थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से न्यायालय द्वारा उद्घोषित 5 फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।