सराड़ा: प्रतापनगर थाना पुलिस द्वारा ट्रक,ट्रेक्टर की चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,दो चोर गिरफ्तार तथा 2 ट्रक बरामद
प्रतापनगर थाना पुलिस द्वारा ट्रक,ट्रेक्टर की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।चोर गिरोह ने पुलिस पुछताछ में 8 वारदाते और कबुली।गिरोह के सदस्यो द्वारा ट्रक चोरी कर,ट्रक को भीलवाडा में बेचने हेतु ले जाते समय पुलिस टीमो ने दबोचा।गिरोह के सदस्यो के विरूद्ध विभिन्न जिलो में दर्जन भर प्रकरण पूर्व से दर्ज है।