सराड़ा: सलूम्बर जिला कलेक्टर ने ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर जयसमंद झील का किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
Sarada, Udaipur | Jan 31, 2024 सलूम्बर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की मानव निर्मित झील को देखकर अभिभूत हो उठे। उन्होंने झील के संरक्षण की आवश्यकता जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर अधिकारियों की टीम के साथ जयसमंद झील की मुख्य पाल पर पहुंचे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने मुख्य पाल की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।