सराड़ा: एडीएम प्रशासन ने किया श्री सुंदर सिंह भण्डारी राजकीय जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण#
राज्य सरकार के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) शैलेष सुराणा ने शुक्रवार को श्री सुंदर सिंह भण्डारी राजकीय जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।एडीएम सुराणा ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अस्पताल में दी जारी सुविधाओं व सेवाओं के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने प्रयोगशाला,एक्स-रे मशीन एवं सोनोग्राफी मशीन का निरीक्षण किया।