सराड़ा: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कलेक्टर के साथ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में दी पुष्पांजलि
Sarada, Udaipur | Jan 31, 2024 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मंगलवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में पुष्पांजलि अर्पित की गई। कलक्ट्रेट परिसर में सभी अधिकारी-कर्मचारी एकत्र हुए। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कृष्ण पाल सिंह चौहान के साथ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सभी शहीदों को नमन किया।