रेवाड़ी: रेवाड़ी-बावल बस स्टैंड पर अवैध होर्डिंग की भरमार, टेंडर समाप्त, जीएम बोले- जनवरी से होगा प्रभावी
हरियाणा के रेवाड़ी शहर और बावल के बस स्टैंड पर लंबे समय से अवैध होर्डिंग्स लगाकर सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। एक साल पहले टेंडर समाप्त होने के बावजूद, यहां लगातार अवैध तरीके से होर्डिंग्स लगाए गए, जिससे राज्य सरकार को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान हुआ।