चाचौड़ा बीनागंज रेलवे स्टेशन पर धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों श्रद्धालुओं ने उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की 14 मार्च को मांग की है। लोगों ने कहा ग्वालियर इंदौर रेल मार्ग पर चाचौड़ा बीनागंज महत्वपूर्ण स्टेशन है यहा से उज्जैन मथुरा हरिद्वार ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों के लिए एकमात्र ट्रेन उज्जैनी एक्सप्रेस है जिसका ठहराव की रेल प्रशासन से मांग की है।