जसवंतनगर: रामलीला में सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा, श्रीरामलीला समिति के साथ बैठक में व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मैदानी रामलीला की सुरक्षा व्यवस्थाओं का प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने जायजा लिया। इस दौरान श्रीरामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी अभिनय रंजन श्रीवास्तव और एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचवटी, रावण महल देखा।