कोटडी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार रात से रविवार शाम करीब पांच बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दृश्यता कम होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। कोहरे के साथ हल्की फुहार से ठंड में इजाफा हुआ। सर्द हवाओं और ठिठुरन से लोग अलाव तापकर सर्दी से बचाव करते दिखे, वहीं यातायात और दैनिक गत