बांसवाड़ा: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घलकिया में प्रवेशोत्सव के अवसर पर रैली का आयोजन
तलवाड़ा ब्लॉक के अंतर्गग राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घलकिया द्वारा बुधवार सुबह 10 बजे संस्था प्रधान लोकेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं प्रथम सहायक व्याख्याता विनय जोशी की उपस्थिति में आज प्रवेशोत्सव के तहत विशाल रैली का आयोजन किया गया राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप घर घर जाकर बच्चों को आज 1अप्रैल से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए रैली का आयोजन किया गया।