चांदवा: चंदवा के झामुमों नेता के भाई की निर्मम हत्या, सिकनी के केदवाही पुल के नीचे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
चंदवा। चंदवा के झामुमो नेता मो सरफराज के भाई साजिद उर्फ वकील अंसारी की निर्मम हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा कर दी गयी। गुरुवार की सुबह साजिद उर्फ वकील (तिलैयाटांड चंदवा) का शव चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी-रिचुघुटा मार्ग पर स्थित ओरंगा नदी के तट पर स्थित केंदुवाही पूल के नीचे से संदिग्ध अवस्था नग्न पड़ा देखा गया। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।