कानपुर: चकेरी के किसान सुसाइड केस के मुख्य आरोपी आशु दिवाकर ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात
चकेरी के किसान सुसाइड केस में हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही मुख्य आरोपी आशु दिवाकर लग्जरी गाड़ी से पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर पुलिस आयुक्त से मुलाक़ात की और खुद को निर्दोष बताते हुए मदद करने की मांग की। वहीं मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनको इस मामले में फंसाया गया है।