गुना नगर: नानाखेड़ी भगत सिंह कॉलोनी तिराहे पर एंबुलेंस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार एक की मौत, एक घायल
गुना कैंट थाना के नानाखेड़ी भगत सिंह कॉलोनी तिराहे पर 16 नवंबर शाम को एंबुलेंस और बाइक की टक्कर हो गई। घटना में बूढ़े बालाजी निवासी नरेंद्र प्रजापति की मौके पर मौत हो गई, उसका साथ ही गंभीर घायल है। जिला अस्पताल में मृतक नरेंद्र के बड़े भाई ने कहा, नरेंद्र प्रजापति साथी को छोड़ने भगत सिंह कॉलोनी जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है।