जबेरा मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने शुक्रवार की दोपहर 1 ग्राम देवतरा में 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया।राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि निश्चित ही यह भवन निर्माण से ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक कार्य संपन्न करने में सुविधा प्राप्त होगी।