झांसी: झांसी में धोखाधड़ी और फर्जी बैनामा करने वाले जालसाज को नवाबाद पुलिस ने गुमनावारा से किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jan 28, 2026 नवाबाद थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को गुमनावारा स्थित अग्रवाल समोसे की दुकान के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए आरोपी का नाम राम खिलौने अहिरवार है, जो मूल रूप से ग्राम लोहागढ़ का निवासी है।