रायपुर: रायपुर में कुलपति डॉ. चंदेल को मिली 'कर्नल कमांडेंट' की रैंक
Raipur, Raipur | Jun 22, 2024 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा 'कर्नल कमांडेन्ट' मानद रैंक प्रदान की गई। भारत सरकार की अनुशंसा पर डॉ. वंदेल को छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश एनसीसी निदेशालय भोपाल के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन ने कर्नल कमांडेन्ट की मानद उपाधि से अलंकृत किय है।