उदयपुर: अंबिकापुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विलास भोस्कर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक संपन्न हुई
जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक मे खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु जिले मे जारी धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर भोसकर ने सर्वप्रथम जिले में अब तक हुई धान खरीदी की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि जिले के 53 उपार्जन केन्द्रों में कुल 3623 किसानों से 17832.8 मीट्रिक टन खरीदी हुई है।