बड़ौद: ग्राम सांगखेड़ी स्थित श्री राम वेयरहाउस पर बारदान की कमी से गेहूं उपार्जन हुआ प्रभावित, किसान हो रहे परेशान
बडौद तहसील के ग्राम सांगखेड़ी स्थित श्री राम वेयरहाउस पर गेहूं उपार्जन का कार्य बारदान की कमी के कारण ठप हो गया है किसान अपनी उपज का तौल कराने के लिए वेयरहाउस पर परेशान हो रहे हैं लेकिन बारदान उपलब्ध न होने के कारण उनकी फसल की खरीदी नहीं हो पा रही है जानकारी गुरुवार दोपहर 1 बजे उपस्थित किसानों से प्राप्त हुई है