जलेसर: झारखंड में ड्यूटी पर CRPF जवान का निधन, नागवाई गांव में तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा, नम आंखों से दी गई विदाई
Jalesar, Etah | Nov 10, 2025 एटा। देश की सेवा में समर्पित जवान कभी मरते नहीं... वे अमर हो जाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बन गए एटा जिले के जलेसर तहसील क्षेत्र के नगवाईं गांव के रहने वाले सीआरपीएफ मैं तैनात हवलदार राजेश कुमार यादव, जिनका हृदय गति रुकने से झारखंड के चाईबासा में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया, रविवार को जवान का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।