हज़ारीबाग: 27% आरक्षण की मांग के साथ झारखंड कुशवाहा महासभा 10 को राजभवन के सामने देगा धरना
ओबीसी को 27% आरक्षण की मांग को लेकर झारखंड कुशवाहा महासभा 10 दिसंबर को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना देगी। इसे लेकर हजारीबाग सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता हुई। संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया कि किसान दिवस पर आयोजित यह धरना ओबीसी आरक्षण लागू कराने की मांग को मजबूती देने के लिए है।