मनोहरथाना: दांगीपुरा पुलिस ने लापता 15 वर्षीय किशोरी को किया दस्तयाब
दांगीपुरा क्षेत्र के एक गांव के लापता किशोरी को पुलिस ने दांगीपुरा जोड़ से दस्तयाब कर लिया। उसके बयान लेने के बाद बालिका सुधार गृह नांता कोटा भिजवाया है। थाने में 9 फरवरी एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय किशोरी को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।किशोरी को दस्तयाब कर लिया। माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर होने की वजह से बालिका सुधार गृह कोटा भेजा गया।