गोला: गोला में स्थित सिद्धपीठ मदरिया के महंत को दी गई जल समाधि, 80 वर्ष की आयु में हुए ब्रह्मलीन, लोग रहे मौजूद
गोला विकास खंड के वैष्णव संप्रदाय के प्रसिद्ध मदारिया मंदिर के तीसरे महंत, ब्रह्मलीन डॉ. रामजी दास महाराज (80) को रविवार को गंगाजल (जल) समाधि दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण "राम नाम सत्य है" के जयघोष से गूंज उठा। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे डॉ. रामजी दास महाराज का इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा था।