डिंडौरी: मंडला सांसद फगन सिंह कुलस्ते ने गोंडी भाषा को मान्यता देने का सवाल लोकसभा में उठाया
मंडला डिंडौरी सांसद फगन सिंह कुलस्ते ने संसद में शून्य काल के दौरान गोंडी भाषा को मान्यता देने को लेकर सवाल उठाया जिसका एक वीडियो मंगलवार सुबह 9:00 बजे से सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है । दरअसल फग्गन सिंह कुलस्ते ने लोकसभा में बताया कि देश में 13 राज्य में गोंडी भाषा बोली जाती है इसलिए आठवीं अनुसूची में गोंडी भाषा को शामिल किया जाए ।