चनपटिया: खोरा गांव में झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से 5 वर्ष के मासूम मनोज कुमार की मौत जांच शुरू
मृतक मनोज कुमार चनपटिया के गोविनापुर वार्ड संख्या-13 के मधुराम का पुत्र था, पिछले दो-तीन दिनों से वह बुखार से पीड़ित था, मनोज की मां उसे लेकर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खोरा गांव स्थित टुनटुन राय के दवाखाना में इलाज कराने ले गई, दवाखाना में टुनटुन राय ही इलाज करता है, आरोप है कि उसने गलत इंजेक्शन व दवा देकर बच्चे को घर भेज दिया, रास्ते में उसकी मौत हो गई।