चनपटिया: चनपटिया थाना परिसर में महावीरी झंडा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने कीबैठक में अंचलाधिकारी कमलकांत सिंह, अपर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य व पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए, इस दौरान थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने कहा कि महावीरी झंडा का जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, जुलूस में डीजे, शस्त्र प्रदर्शन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।