चनपटिया: फर्जी वीडियो वायरल,भय का माहौल कायम करने पर होगी FIR,चनपटिया थाना में वन विभाग के कर्मी ने की शिकायत
फर्जी वीडियो वायरल कर क्षेत्र और आमजन में भय का माहौल कायम करने के साथ ही विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने का आरोप वन विभाग के कर्मी ने लगाया है। साथ ही चनपटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।चनपटिया थाने में दिये गये आवेदन में वन विभाग के रैपिड रिस्पांस टीम के वनरक्षी मुकेश कुमार राम ने कार्रवाई का मांग किया है।